हल्द्वानीः- DM का औचक निरीक्षण, तहसील में,गोपनीय कार्य में निजी युवक मिले कार्यरत….!

खबरें शेयर करें -

हल्द्वानी DM ललित मोहन रयाल के तहसील में औचक निरीक्षण से हड़कंप मच गया। DM ने गुरुवार को हल्द्वानी तहसील में औचक निरीक्षण कर प्रशासनिक व्यवस्था की गंभीर खामियों को उजागर किया। इस दौरान तहसील न्यायालय से संबंधित फाइलों का कार्य दो निजी युवकों द्वारा किया जाता हुआ पाया गया, जो कि बताया जा रहा है अत्यंत गोपनीय कार्यालय की श्रेणी में आता है।               इस प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए DM ने कड़ी नाराजगी जताते हुए मौके पर रजिस्ट्रार कानूनगो को तलब किया और जमकर फटकार लगाई। जिलाधिकारी ने तहसीलदार से सवाल करते हुए कहा कि यदि ऐसी ही व्यवस्था चलती रही तो सिस्टम में सुधार कैसे संभव है।

DM ने मौके पर ADM विवेक राय को भी बुलाया और पूरे मामले की गहन जांच के आदेश देते हुए सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए। डीएम ने स्पष्ट कहा कि इसी प्रकार की अनियमितताओं के कारण फर्जी प्रमाण पत्रों जैसे गंभीर मामले सामने आ रहे हैं।


खबरें शेयर करें -