उत्तराखंड: नव वर्ष पर मौसम कैसा रहेगा……..?

खबरें शेयर करें -

देहरादून  मौसम विभाग ने पूर्वानुमान जारी करते हुए बताया कि अगले 24 से 48 घंटे में प्रदेश के पर्वतीय इलाकों में हल्की बारिश और बर्फबारी की संभावना है। वहीं मैदानी क्षेत्रों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है।

मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून द्वारा जारी पूर्वानुमान के मुताबिक आज वृहस्पतिवार एक जनवरी को राज्य के उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, पिथौरागढ़, बागेश्वर , देहरादून टिहरी, पौड़ी, नैनीताल, अल्मोड़ा और चंपावत जिले में कहीं-कहीं बहुत हल्की बारिश और बर्फबारी होने की संभावना है। बर्फबारी 2800 मीटर व उससे अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में होने की संभावना है। राज्य के शेष जनपदों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। वही उधम सिंह नगर और हरिद्वार जनपद सहित मैदानी इलाकों में सुबह- शाम कोहरे को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है।

मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार कल 2 जनवरी शुक्रवार को भी इसी तरह का मौसम बना रहेगा।

जबकि 3 जनवरी को प्रदेश भर में मौसम शुष्क रहने की संभावना है।


खबरें शेयर करें -