हल्द्वानी अनाज मंडी के पास एक व्यक्ति का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी मच गई । शव का पता चलते ही स्थानीय लोगों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। लोगों द्वारा सूचना मिलने पर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी गई है। हल्द्वानी CO विजय मेहता ने बताया कि मृतक की फिलहाल पहचान नहीं हो पाई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है तथा आसपास लगे CCTV कैमरों और स्थानीय लोगों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच कर रही है।

