हल्द्वानीः– प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल ने कहा है कि CM पुष्कर सिंह धामी द्वारा अंकिता हत्याकांड की गुत्थी सुलझाने के लिए CBI जांच की संस्तुति किए जाने के बाद अब बंद का कोई औचित्य नहीं रह गया है। और व्यापार मंडल ने 11 जनवरी के प्रस्तावित बंद से स्वयं को अलग करते हुए इसे वापस लेने की घोषणा की। संगठन ने अपने सभी पदाधिकारियों और नगर इकाइयों से अपील की कि वे किसी भ्रम में न रहें और व्यवसाय पूर्ववत सामान्य रूप से संचालित करें। साथ ही सामाजिक एवं राजनीतिक संगठनों से भी आग्रह किया गया कि इस प्रकरण में बंद के लिए व्यापार मंडल से संपर्क न करें।

