नैनीताल भीमताल क्षेत्र में गुलदार का आतंक रुकने का नाम नहीं ले रहा है। आज एक बार फिर से गुलदार ने 1 और महिला को अपना शिकार बना लिया है। कुछ ही समय पूर्व भीमताल विधानसभा क्षेत्र में 2 महिलाओं को मौत के घाट उतारा था। प्राप्त जानकारी में,,,,,, आज रविवार को धारी ब्लॉक के खुटियाखाल में गुलदार ने दिनदहाड़े गंगा देवी पत्नी जीवन चंद्र को निवाला बना लिया। महिला की मौत के बाद ग्रामीणों में वन विभाग के खिलाफ आक्रोश है। ग्रामीणों ने बताया कि क्षेत्र में लगातार गुलदार की मूवमेंट दिखाई दे रही है, लेकिन विभाग ने कोई कार्रवाई नहीं की।
धारी SDM अंशुल भट्ट ने बताया कि महिला को तेंदुए द्वारा मारे जाने की सूचना है। वन विभाग, पुलिस कर्मी घटना स्थल के लिए रवाना कर दिए गए हैं।

