पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ 2 दिन पूर्व वाशरूम में बेहोश होने के कारण गिर पड़े थे जिसके तुरन्त बाद उन्हें पहले मेदांता अस्पताल में फिर सोमवार को एम्स के कार्डियोलॉजी विभाग में भर्ती कराया गया है। सोमवार को दोपहर दो बजे एम्स लाया गया। जहां उनका इलाज चल रहा है। जानकारी के अनुसार जगदीप धनगढ़ जी को हृदय से संबंधित समस्या पहले से रही है। कई सार्वजनिक कार्यक्रमों में बेहोश होते रहे हैं, जिसमें कच्छ का रण, उत्तराखंड, केरल और दिल्ली की घटनाएं शामिल हैं। बताते चलें कि स्वास्थ्य कारणों का हवाला देते हुए उन्होंने 21 जुलाई 2025 को उपराष्ट्रपति के पद से इस्तीफा दे दिया था।

