सेवा भारती उत्तराचंल एवं NMO हल्द्वानी के द्वारा आज दिनांक 18 जनवरी 2026 को 10 बजे से 2 बजे तक केमिस्ट भवन परिश्रम बिहार डहरिया में निशुल्क चिकित्सा शिविर निःशुल्क दवाओं का वितरण हल्द्वानी नगर के वरिष्ठ चिकित्सको एंव मेडिकल कालेज के छात्र – छात्राओं द्वारा निशुल्क अपनी सेवाएं प्रदान की गयी। जिसमे मुख्य अतिथि उत्तराचल केमिस्ट भवन के अध्यक्ष श्री गोपाल अधिकारी जी एवं केमिस्ट भवन के सदस्यगण और सुधा टंडन जी द्वारा दीप प्रज्वलित हुआ ।

