अल्मोड़ा भिकियासैंण क्षेत्र में सड़क किनारे खड़ी एक पिकअप वाहन में 2 शव मिले। वाहन नंबर उत्तर प्रदेश (बिजनौर) का बताया जा रहा है। वाहन के भीतर स्थानीय लोगों को 2 व्यक्ति संदिग्ध हालत दिखे तो इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी। भिकियासैंण पुलिस मौके पर पहुंची और क्षेत्र जांच शुरू की।
SSP अल्मोड़ा देवेन्द्र पींचा के मुताबिक भिकियासैंण से करीब 5 किलोमीटर दूर जैनल क्षेत्र में पिकअप संख्या UP20CT-0048 दिन से खड़ी थी। ग्रामीणों के अनुसार वाहन एक दिन पहले रात करीब 3 बजे से वहीं पर खड़ा था। सोमवार शाम करीब 6:30 बजे जब स्थानीय लोगों ने पास जाकर देखा तो दोनों युवक संदिग्ध अवस्था में दिखे।
पुलिस ने तत्काल 108 एंबुलेंस की मदद से दोनों को सीएचसी भिकियासैंण पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। जांच के दौरान पिकअप के केबिन से दो कट्टे गेहूं भी बरामद हुए हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार,,,, पुलिस को दोनों मृतकों की जेब से करीब 52 हजार रुपये नकद मिले हैं। इसके अलावा एक पहचान पत्र भी मिला है, जिसमें नाम अलाउद्दीन पुत्र जमालउद्दीन निवासी थाना ठाकुरद्वारा जिला मुरादाबाद दर्ज है। मृतकों की उम्र लगभग 40 से 45 वर्ष के बीच बताई जा रही है।
पुलिस ने दोनों शवों और वाहन को कब्जे में लेकर सभी पहलुओं से जांच शुरू कर दी है।

