देहरादून: वर्दी घोटाला आया सामने…. निलबंन।

खबरें शेयर करें -

देहरादून एक बड़े घोटाले का मामला सामने आया है। उत्तराखंड  में होमगार्ड जवानों के लिए वर्दी खरीद में कथित बड़े घोटाले का खुलासा हुआ है। बताया जा रहा है कि वित्तीय वर्ष 2024-25 में करीब ₹1 करोड़ मूल्य की वर्दी सामग्री को ₹3 करोड़ में खरीदकर भुगतान किया गया।

मामले में निदेशक होमगार्ड एवं डिप्टी कमांडेंट जनरल अमिताभ श्रीवास्तव को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।

इस कथित घोटाले मामले की जांच में सामने आया कि वर्दी सामग्री के दाम बाजार मूल्य से कई गुना अधिक दर्शाए गए – ₹500 के जूते ₹1500,,

₹130 का डंडा ₹375 →

← ₹1200 की पैंट-शर्ट ₹3000, ₹500 की जैकेट

₹1580 में खरीदा गया। इन्हीं दरों के आधार पर भुगतान किए जाने का आरोप है, जिसे वित्तीय अनियमितता माना

गया है।

ठेकेदार से मिलीभगत के आरोप प्रारंभिक जांच में आरोप है

कि अमिताभ श्रीवास्तव ने टेंडर प्रक्रिया में शामिल ठेकेदार

से मिलीभगत कर बाजार भाव से लगभग तीन गुना अधिक कीमत पर सामग्री की खरीद कराई।


खबरें शेयर करें -