हल्द्वानी: दुकान के सामने स्कूटी खड़ी करने को लेकर हुआ विवाद,,,,,, युवक पर चाकू से हमला।

खबरें शेयर करें -

हल्द्वानी नगर के मंगलपड़ाव क्षेत्र के सब्जी मंडी में एक दुकान के सामने स्कूटी खड़ी करने को लेकर विवाद हो गया। विवाद इस कदर बढ़ा कि स्कूटी चालक ने दुकान कर्मी पर

चाकू से हमला कर उसे लहूलुहान कर दिया। चाकू के प्रहार से घायल युवक को बेस अस्पताल में भर्ती कराया गया। उसके मुंह में 13 टांके आए हैं।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक,,,,,,, घासमंडी मंगलपड़ाव निवासी

विनय राजपूत सब्जी मंडी के पास ही एक दुकान में काम

करता है। शुक्रवार की दोपहर दुकान के बाहर स्कूटी खड़ी

करने को लेकर उस पर एक युवक ने चाकू से हमला कर

दिया। मामले में पुलिस को तहरीर सौंपी गई है। बताया गया

कि हमलावर किसी राजनीतिक व्यक्ति का परिचित है।

स्थानीय पुलिस ने दो युवकों को हिरासत में लिया है और मामले में पुलिस मुकदमा दर्ज करने की तैयारी कर रही है।


खबरें शेयर करें -