महाराष्ट्र के पूर्व उप मुख्यमंत्री अजित पवार के निधन के बाद उनकी याद में, सम्मान में उनके स्मारक के निर्माण का ऐलान किया गया है. बताया जा रहा है कि यह स्मारक बारामती स्थित विद्या प्रतिष्ठान परिसर में बनाया जाएगा, जहां 28 जनवरी को हुए विमान हादसे के बाद उनका अंतिम संस्कार किया गया था. स्व.अजित पवार के करीबी सहयोगी किरण गुजर ने इसकी आधिकारिक जानकारी दी।

