मध्यप्रदेश: सार्वजनिक स्थान पर गाली गलौज करने पर 500 रुपए का जुर्माना,,,,,,!

खबरें शेयर करें -

मध्य प्रदेश   एक अनोखी और सराहनीय पहल शुरू करने की खबर सामने आ रही है।  MP के बुरहानपुर जिले के ग्राम बोरसर में ग्राम पंचायत ने सार्वजनिक स्थानों पर गाली गलौज करने वालों के खिलाफ सख्त नियम लागू किए हैं, जिसका उद्देश्य गांव में शांति, सभ्यता और आपसी सम्मान का माहौल बनाना है. ग्रामसभा के उप सरपंच अश्विनी पाटिल और प्रतिनिधि विनोद शिंदे ने बताया कि यदि कोई व्यक्ति सार्वजनिक स्थान पर गाली गलौज करते हुए पाया जाता है, तो उस पर 500 रुपये का जुर्माना लगाया जाएगा. यदि संबंधित व्यक्ति जुर्माना देने में सक्षम नहीं है, तो उसे सजा के रूप में 2 घंटे तक गांव में स्वच्छता अभियान के तहत सफाई कार्य करना होगा।


खबरें शेयर करें -