हल्द्वानी: अपने दादा की डांट-फटकार के चलते नाबालिक ने करी आत्महत्या।

हल्द्वानी  एक दुखद घटना सामने आ रही है। अपने दादा की फटकार एक नाबालिक को इस कदर नाराज़ परेशान कर गई कि उसने उन्हीं के ढाबे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इस दुखद घटना से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक बनभूलपुरा थाना क्षेत्र के उजाला नगर निवासी 17 वर्षीय मो. फैजल बरेली रोड स्थित अपने दादा हुमायूं के  ढाबे पर उनकी मदद किया करता था। मंगलवार की सुबह किसी बात पर उसे दादा ने डांट दिया। इससे नाराज होकर फैसल ने आत्मघाती कदम उठाते हुए ढाबे के पहली मंजिल पर बने टिन शेड में पंखे पर चादर का फंदा लगा लिया। उसे तत्काल सुशीला तिवारी अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।