भीमताल: BJP मंडल अध्यक्ष द्वारा, लेक टूरिज्म सर्किट बनाने की मांग,,,,,,, पर्यटन मंत्री को सौंपा ज्ञापन।

खबरें शेयर करें -

भाजपा मंडल अध्यक्ष कमल जोशी ने पर्यटन मंत्री को सौंपा ज्ञापन।                                                                                        उत्तराखंड की अर्थव्यवस्था पर्यटन के इर्द-गिर्द घूमती है। और अब इसी कड़ी में भीमताल व सातताल को लेक टूरिज्म सर्किट बनाने की मांग जोर पकड़ने लगी है। इस मांग को लेकर भाजपा मंडल अध्यक्ष कमल जोशी ने पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज को ज्ञापन सौंपा है। और लेक टूरिज्म सर्किट बनाने की मांग रखी हैं।

कमल जोशी ने पर्यटन मंत्री को अवगत कराया भीमताल, नौकुचियाताल व सातताल तीनों झीलें 6-7 किमी की दूरी के अन्तर्गत हैं। और यह तीनों झीलें देश भर के सैलानियों के लिए

आकर्षण का केंद्र हैं। क्षेत्र में सैलानियों को आकर्षित करने के लिए झीलों का सौंदर्याकरण भी जरूरी है। झीलों के चारों ओर पाथ-वे का निर्माण व जगह-जगह झील किनारे छोटी-छोटी पार्किंग का निर्माण भी जरूरी है। उन्होंने मंत्री से भीमताल झील में जमा सिल्टों की सफाई की मांग की। और साथ ही मण्डल अध्यक्ष ने पर्यटन विकास के लिए इन तीनों झीलों को एकीकृत रूप में लेकर लेक टूरिज्म सर्किट बनाने की मांग की। और भीमताल में वार्षिक लेक फेस्टेविल भी आयोजित कराने की मांग की। कमल जोशी ने बताया कि पर्यटन मंत्री ने सभी मांगों पर जल्द सार्थक पहल का आश्वासन दिया है।


खबरें शेयर करें -