हल्द्वानीः CM धामी आज हल्द्वानी में, विभिन्न कार्यक्रमों में होंगे सम्मलित ।

खबरें शेयर करें -

हल्द्वानी आज 28 फ़रवरी को CM पुष्कर सिंह धामी हल्द्वानी में उपस्थित होंगे और विभिन्न कार्यक्रमों में सम्मिलित होंगे।

CM धामी का कार्यक्रम कुछ इस तरह से होगा,,,,पूर्वाह्न 10:45 बजे हैलीकॉप्टर द्वारा

लोहियाहेड हैलीपैड खटीमा (उद्यमसिंह नगर) से प्रस्थान कर

पूर्वाह्न 10:55 बजे एफटीआई हेलीपैड हल्द्वानी पहुँचेगे।

इसके उपरांत एफ टी आई हेलीपैड से कार द्वारा प्रस्थान कर सुशीला तिवारी मेडिकल कॉलेज हल्द्वानी पहुंचेंगे, जहां वह विभिन्न विकास योजनाओं के लोकार्पण व शिलान्यास कार्यक्रम में प्रतिभाग करेंगे। इसके उपरांत माननीय मुख्यमंत्री पूर्वाह्न 11:30 बजे से अपराह्न 12:30 बजे तक मा० प्रधानमंत्री जी की वर्चुअल उपस्थिति में सर्वाइकल कैंसर के विरूद्ध राष्ट्रीय एच०वी०पी० टीकाकरण अभियान का शुभारंभ कार्यक्रम में प्रतिभाग करेंगे। इसके उपरांत माननीय मुख्यमंत्री अपराह्न 01:00 बजे पी० एस० पी० चिकित्सालय हल्द्वानी के शुभारंभ समारोह में प्रतिभाग करेंगे। इसके उपरांत 2:30 बजे से 03:00 बजे तक एफ टी आई सभागार में जनपद के प्रशासनिक अधिकारियों के साथ कानून व्यवस्था एवं अन्य महत्वपूर्ण विषय पर बैठक एवं ब्रीफिंग करेंगे । इसके उपरांत 03:15 बजे एफ टी आई हेलीपैड से खटीमा (उधमसिंहनगर) के लिए रवाना होगे।


खबरें शेयर करें -