नई दिल्ली राष्ट्रीय महिला आयोग ने ‘सरके चुनर तेरी सरके’ गाने का स्वयं संज्ञान लेते हुए गाने से जुड़े लोगों को समन ज़ारी किया है।
आयोग ने सख़्त रुख अपनाते हुए इस मामले में अभिनेत्री नोरा फतेही, रकीब आलम, अभिनेता संजय दत्त, वेंकट के. नारायण (निर्माता, केवीएन समूह) और किरण कुमार (निर्देशक) को आयोग के समक्ष उपस्थित होने के लिए समन जारी किया है। आयोग ने इस मामले में अभिनेत्री नोरा फतेही, रकीब आलम, अभिनेता संजय दत्त, वेंकट के. नारायण (निर्माता, केवीएन समूह) और किरण कुमार (निर्देशक) को आयोग के समक्ष उपस्थित होने के लिए समन जारी किया है।
राष्ट्रीय महिला आयोग ने जानकारी साझा करते हुए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट शेयर की है जिसमें आयोग द्वारा कहा गया है कि,,,,, पहली बार देखने पर ये गाना यौन उत्तेजक, आपत्तिजनक और भारतीय न्याय संहिता, सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम और पीओसीएसओ अधिनियम के प्रावधानों का उल्लंघन प्रतीत होता है, इसलिए आयोग ने इस मामले को गंभीरता से लिया है।
इस गाने सरके चुनर पर विवाद बढ़ने की वजह से निर्माताओं ने इसे यूट्यूब से भी हटा दिया है। यह गाना मंगली ने गाया है। इसके बोल रकीब आलम ने लिखे हैं और संगीत अर्जुन जन्या ने तैयार किया है।

