उत्तराखंड: अस्पतालों का ये कैसा व्यवहार, सांसे थम चुकी महिला को जीवित बता अस्पताल दर अस्पताल दौड़ाया,,,,,,!

खबरें शेयर करें -

उत्तराखंड एक 25 वर्षीय महिला जो सहसपुर कोतवाली क्षेत्र के बैरागीवाला गांव की रहने वाली थी, अचानक रविवार को उसकी तबीयत बिगड़ गई थी और आनन-फानन में परिजन उसे हरबर्टपुर के एक निजी अस्पताल ले गए. परिजनों ने आरोप लगाया है कि उपचार के दौरान ही अस्पताल ने उन्हें बिना महिला की स्थिति स्पष्ट किए वहां से भेज दिया. परिजन महिला को तीन अन्य अस्पतालों में भी ले गए, लेकिन किसी ने भी उन्हें यह नहीं बताया कि महिला की मौत हो चुकी हैं।

परिजन घूम फिरकर करीब 20 किलोमीटर दूर झाझरा स्थित एक अस्पताल पहुंचे. वहां के डॉक्टरों ने गहन जांच के बाद परिजनों को  सच बताया । डॉक्टरों ने साफ किया कि महिला की काफी समय पहले ही मौत हो चुकी है. इस खुलासे के बाद जब परिजन शव लेकर गांव लौटे, तो वहां पहले से ही पुलिस मौजूद थी.                                       मामले में सबसे चौंकाने वाला मोड़ तब आया जब यह पता चला कि हरबर्टपुर स्थित पहले अस्पताल ने महिला की मौत होते ही चुपचाप पुलिस को सूचना दे दी थी. सवाल यह उठता है कि अगर अस्पताल ने मौत की पुष्टि कर पुलिस को मेमो भेज दिया था, तो परिजनों को शव यह कहकर क्यों सौंप दिया गया कि वे उसे कहीं और ले जाएं? इसी लापरवाही ने शोकाकुल परिवार को घंटों तक दर-दर भटकने पर मजबूर किया।                           जब पुलिस शव का पोस्टमार्टम कराने गांव पहुंची, तो ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा. परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से साफ इनकार कर दिया और अस्पताल प्रबंधन के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर हंगामा शुरू कर दिया. पूर्व ब्लॉक प्रमुख जसविंदर सिंह बिट्टू और प्रशासनिक अधिकारियों की मध्यस्थता के बाद करीब ढाई घंटे की मशक्कत के बाद नायब तहसीलदार की मौजूदगी में पंचनामा भरा गया. अंततः SDM की विशेष अनुमति से बिना पोस्टमार्टम के शव परिजनों को सौंप दिया गया.

नायब तहसीलदार ग्यारु दत्त जोशी ने मामले की गंभीरता को देखते हुए कहा कि प्रथम दृष्टया अस्पताल प्रबंधन की बड़ी लापरवाही सामने आई है. उन्होंने सवाल उठाया कि जब मौत की सूचना पुलिस को दे दी गई थी, तो परिजनों को शव क्यों और किस आधार पर सौंपा गया ,,,,? SDM को इस मामले की विस्तृत रिपोर्ट सौंप दी गई है और प्रशासन द्वारा जांच के बाद सख्त कार्रवाई करने की बात कही जा रही है।


खबरें शेयर करें -