हल्द्वानी: मॉर्निंग वॉक के दौरान कारोबारी की ई-रिक्शा टक्कर से मौत,,,,,,,!

खबरें शेयर करें -

हल्द्वानी  मुखानी थाना क्षेत्र से एक दर्दनाक खबर सामने आ रही है। यहां मॉर्निंग वॉक पर निकले एक कारोबारी की एक दुर्घटना में जान चली गई।

प्राप्त जानकारी में,,,,,,  सुबह के समय लगभग साढ़े 6 बजे चौफुला ऊंचापुल के पास शनिवार को भूपाल सिंह (49) नामक कारोबारी को एक ई-रिक्शा ने टक्कर मार दी, जिससे वह लड़खड़ाते हुए सड़क पर गिर गए और गंभीर रूप से घायल हो गए।

भूपाल सिंह के परिजनों ने बताया कि,,,,,,हादसा उस समय हुआ जब सड़क किनारे खड़ा ई-रिक्शा अचानक तेजी से पीछे की ओर आया और भूपाल सिंह को अपनी चपेट में ले लिया। गिरने से उनके सिर में गंभीर चोट आई और खून का थक्का जम गया। आनन-फानन में उन्हें नैनीताल रोड स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने उनका ऑपरेशन भी किया, लेकिन हालत में सुधार नहीं हो सका। और उनकी जान चली गई। पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।


खबरें शेयर करें -