हल्द्वानीः पुत्री के विवाह का निमंत्रण देने निकले व्यक्ति की संदेहास्पद मौत,,,,,,!

खबरें शेयर करें -

हल्द्वानी  एक दुखद समाचार सामने आ रहा है भुजियाघाट क्षेत्र से। प्राप्त जानकारी में रविवार को भुजियाघाट क्षेत्र में एक शव गधेरे में तैरता नज़र आया जिससे कि शव स्थानियों में हड़कंप मच गया। इसकी सूचना तुरन्त पुलिस को दी गई ।  पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से शव को बाहर निकाल कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। बताया जा रहा है कि मृतक पवलगड़ कोटाबाग के डाकघर में कार्यरत पोस्टमैन नवीन चंद्र है।

जानकारी मिली है कि नवीन अपनी बेटी की शादी के कार्ड बांटने को सुयालबाड़ी गांव के लिए निकले थे। परंतु यहां कैसे पहुंचे ये सोचनीय है।

मौके पर पहुंची पुलिस ने देखा कि पुल के नीचे गधेरे में एक व्यक्ति डूबा पड़ा था। शव को बाहर निकाल कर तलाशी के दौरान पानी में एक काले रंग का बैग भी मिला। बैग में मिले दस्तावेजों के आधार पर मृतक की पहचान नवीन चंद्र पुत्र गोविंद बल्लभ निवासी बंदरजूड़ा, बैलपोखरा रामनगर के रूप में हुई। 21 अप्रैल को नवीन की बेटी भावना की शादी थी। मौत से शादी वाले घर में अब मातम का माहौल है।

परिजनों ने सवाल उठाया है कि जब वह अल्मोड़ा के लिए निकले थे तो  भुजिया घाट कैसे पहुंचे। पुलिस ने हर पहलू से छानबीन करते हुए जांच शुरू कर दी है।


खबरें शेयर करें -