हल्द्वानीः बनभूलपूरा से पप्पू सट्टेबाज गिरफ्तार,,,,,,!

खबरें शेयर करें -

हल्द्वानी   बनभूलपुरा पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को मौके से गिरफ्तार किया है।

जानकारी में,,,,,पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी मनोज सिंह कत्याल और क्षेत्राधिकारी अमित कुमार के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक दिनेश सिंह फर्त्याल के नेतृत्व में थाना बनभूलपुरा पुलिस टीम द्वारा क्षेत्र में सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था।

इसी सघन चैंकिंग के दौरान 16 अप्रैल 2026 को चोरगलिया रोड स्थित मजार के पास एक व्यक्ति को सार्वजनिक स्थान पर सट्टे की खाई-बाड़ी करते हुए रंगेहाथ पकड़ लिया गया।                          बताते चलें कि गिरफ्तार आरोपी की पहचान पप्पू (46 वर्ष), पुत्र असगर खां, निवासी इंद्रानगर छोटी रोड, बनभूलपुरा के रूप में हुई है।  पुलिस ने आरोपी के कब्जे से सट्टा पर्ची, पेन, गत्ता और 1620 नगद बरामद किए हैं। बरामदगी के आधार पर थाना बनभूलपुरा में आरोपी के खिलाफ मुकदमा संख्या 67/26, धारा 13 जुआ अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।

 


खबरें शेयर करें -