हरिद्वार एक शर्मनाक खबर सामने आई है हरिद्वार से। एक ढोंगी बाबा ने एक मासूम बच्ची से अश्लील हरकत करी है उस पर लगे इस आरोप में बाबा को गिरफ्तार किया है।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार,,,,,, एक व्यक्ति ने तहरीर देकर बताया कि पास में ही रहने वाले शिवकुमार नामक बाबा ने उनकी 6 वर्षीय बेटी से अश्लील हरकत और छेड़खानी की है। उनकी इस जानकारी के बाद, मामले में पुलिस ने पॉक्सो एक्ट समेत बीएनएस की धाराओं में केस दर्ज किया है। पुलिस के मुताबिक, मामले में त्वरित एक्शन लेते हुए आरोपी बाबा को चंद घंटों में ही गिरफ्तार कर लिया गया है।
हरिद्वार SSP नवनीत सिंह भुल्लर ने निर्देश देते हुए कहा कि सभी कोतवाली और थानों की पुलिस को महिला और बाल अपराधों में अधिक संवेदनशीलता बरते।
