हल्द्वानीः न्यायालय परिसर में अधिवक्ता से मारपीट प्रकरण,,,,, बार एसोसिएशन मिला SP सिटी से।

खबरें शेयर करें -

हल्द्वानी बार एसोसिएशन के अध्यक्ष

गोविंद सिंह बिष्ट की अगुवाई में हल्द्वानी बार का प्रतिनिधिमंडल

एसपी सिटी हल्द्वानी

श्री मनोज कुमार कत्याल

जी से मिला

जिसमें आज दिनांक 23-4-26 को न्यायालय परिसर में एक घटना घटित हुई घटना के बारे में सूचित किया गया

जिसमें एक वारंटी दिनेश सिंह रावत द्वारा न्यायालय के कार्य दिवस के समय में न्यायालय परिसर में अधिवक्ता S D जोशी जी के साथ मारपीट की गयी ।

और बीच बचाव करने पर अधिवक्ता चंद्रशेखर जोशी जी की जांग में दांत से काट दिया

और

हाथो को अपने नाखूनो से बुरी तरह खरोच दिया

उसके बाद तमाम अधिवक्ता गणों ने बीच बचाव कर उसे न्यायालय परिसर से बाहर किया,

उसके बाद भी वह न्यायालय परिसर के गेट के पास ही घूमता रहा और

गाली गलौज करने लगा जिसपर बार द्वारा पुलिस चौकी भोटियापडाव को सूचित करने पर उसे पुलिस परिसर से ले गयी l

बार एसोसिएशन प्रतिनिधि मंडल द्वारा भोटिया पड़ाव चौकी में फोन किया गया तत्परांत पुलिस द्वारा वारंटी को न्यायालय परिसर से ले गईl

इसके बाद से न्यायालय परिसर में अफरा तफरी मच गई और वकीलों में भय का माहौल बना हुआ हैl

एस पी सिटी मनोज कत्याल जी ने न्यायालय मे सुरक्षा की दृष्टि को देखते हुए तत्काल प्रभाव से बार के प्रतिनिधि मंडल को अवगत कराया कि कल दिनांक 24/4/26 से सभी लोग जजी परिसर मे बेरेगेटिंग से प्रवेश करेंगे जहां पर 2 पुलिस कर्मी तैनात रहेंगे तथा न्यायालय परिसर में अधिवक्ता गण और कर्मचारी के वाहनों को ही परिसर में प्रवेश करने दिया जाएगा। अन्य लोगों के वाहनों का प्रवेश परिसर में पूर्णतः वर्जित रहेगा l उन्होंने अधिवक्ता गणो से उक्त व्यवस्था में सहयोग करने की अपील कीl

सांय पुलिस द्वारा अभियुक्त को गिरफ्तार कर कोर्ट मे पेश किया जहाँ से उसे जेल भेज दिया गया l

प्रतिनिधि मंडल में

सचिव मोहन सिंह बिष्ट उपाध्यक्ष ललित सिंह मेर

उप सचिव सुधांशु तिवारी कोषाध्यक्ष गौरव कपूर

उप सचिव प्रेस वानु कब्डाल सदस्य राकेश कुकरेती एस डी जोशी व योगेश्वरी

उपस्थित रहे।


खबरें शेयर करें -