देहरादून नगर निगम की अहम बैठक में कई प्रस्ताव पारित हुए। हालांकि पार्षदों के जमकर हंगामे के बीच ये बैठक हुई। इस अहम बैठक के दौरान सफाई कर्मियों का मानदेय P500/दिन से बढ़ाकर P800/दिन करने का प्रस्ताव पारित हुआ। इस फैसले के बाद सफाई कर्मियों में खुशी का माहौल है। इसके साथ ही किन्नरों के लिए बधाई की अधिकतम रकम 5, 100 rs तय करने संबंधी प्रस्ताव भी पास हुआ है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार,,,, देहरादून नगर निगम की बोर्ड बैठक हंगामेदार रही। इस दौरान पार्षदों के कुछ ही प्रस्तावों पर चर्चा हो पाई। कई पार्षदों ने सभी वॉर्डों में सामान संख्या में पर्यावरण मित्रों (सफाई कर्मियों) मित्रों को तैनात करने का मुद्दा उठाया। इस पर चर्चा के बाद सभी 2,385 पर्यावरण मित्रों को समान मात्रा में सभी वॉर्डों में तैनात करने का प्रस्ताव मंजूर हुआ। बताया गया कि यह फैसला 1 जून से लागू होगा।
इस बैठक में किन्नरों के लिए बधाई की अधिकतम राशि तय करने का प्रस्ताव भी आया। सदन में किन्नरों के लिए बधाई की अधिकतम रकम 5, 100 rs तय करने का प्रस्ताव भी पारित हो गया। अब देहरादून नगर निगम के इलाकों में किन्नर 5, 100rs से ज्यादा बधाई नहीं मांग पाएंगे।
बताया जा रहा है कि इसे लेकर नगर निगम प्रशासन प्रचार-प्रसार भी करेगा।
