हल्द्वानी भीमताल ब्लॉक प्रमुख डॉ हरीश सिंह बिष्ट को नैनीताल जिले के प्रमुख संगठन का जिला अध्यक्ष चुने जाने पर खुशी का माहौल है गौरतलब है कि नैनीताल जनपद में आठ बिकास खंड हैं सभी विकास खंड के प्रमुखों के द्वारा आज हल्द्वानी में भीमताल के प्रमुख डॉ हरीश सिंह बिष्ट को निर्विरोध जिला अध्यक्ष चुना जिससे प्रधानों तथा क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने खुशी व्यक्त की। ग्राम प्रधान संगठन के संरक्षक राधा कुल्याल, ने कहा कि इससे पूरे नैनीताल जनपद के ग्रामीणों को शासन द्वारा चलाई जा रही योजनाओं का लाभ अंतिम छोर में खड़े व्यक्ति को मिलेगा।
जिले के प्रमुख संगठन का जिला अध्यक्ष चुने गए ब्लॉक प्रमुख हरीश बिष्ट।
