कैंची धाम मेले में ड्यूटी पर तैनात दो पुलिसकर्मियों ने युवती से की छेड़छाड़, मुकदमा दर्ज।

खबरें शेयर करें -

नैनीताल  विश्व प्रसिद्ध कैंची धाम के स्थापना दिवस मेले में सुरक्षा ड्यूटी पर तैनात ऊधमसिंह नगर के एसएसआई जगदीश प्रसाद और कांस्टेबल जितेन्द्र कुमार ने शराब के नशे में धुत होकर एक स्थानीय होम स्टे संचालक की बेटी के साथ छेड़छाड़ और मारपीट की।                                                                                                             इस शर्मनाक हरकत से भड़के परिजनों और स्थानीय लोगों ने दोनों आरोपियों को रंगे हाथ पकड़कर कैंची पुलिस चौकी का घेराव कर दिया, जिससे पूरे क्षेत्र में भारी तनाव फैल गया।                                                                                         मौके पर पहुंचे भवाली कोतवाल प्रकाश सिंह मेहरा ने भीड़ को शांत कराया और आरोपियों का मेडिकल टेस्ट कराया जिसमें उनके नशे में होने की पुष्टि हुई। पीड़िता के पिता की तहरीर पर पुलिस ने दोनों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है और न्यायालय में पेश करने की तैयारी की जा रही है।


खबरें शेयर करें -