पारंपरिक और जैविक खेती को बढ़ावा देने के लिए मुख्यमंत्री धामी खुद उतरे खेत पर,,,,,, दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश।

खबरें शेयर करें -

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने खटीमा स्थित अपने निजी आवास नगला तराई में खुद टिलर चलाकर खेत की जुताई की और गोबर की प्राकृतिक खाद डालकर राज्य में जैविक व पारंपरिक खेती को बढ़ावा देने का एक बड़ा संदेश दिया।                                      इस दौरान उनकी माता श्रीमती बिशना देवी भी उनके साथ मौजूद रहीं। मुख्यमंत्री ने भारतीय संस्कृति और ग्रामीण अर्थव्यवस्था में खेती के महत्व को रेखांकित करते हुए कहा कि आधुनिक तकनीकों के साथ प्राकृतिक पद्धतियों को अपनाकर कृषि क्षेत्र को समृद्ध और टिकाऊ बनाया जा सकता है।                                  उन्होंने रासायनिक उर्वरकों पर निर्भरता कम करने और पर्यावरण संरक्षण के लिए जैविक खेती को अपनाने का आह्वान किया, साथ ही यह भी स्पष्ट किया कि राज्य सरकार विभिन्न योजनाओं के माध्यम से किसानों की आय बढ़ाने, कृषि के आधुनिकीकरण और जैविक उत्पादों को बढ़ावा देने के लिए लगातार प्रयास कर रही है ताकि युवा पीढ़ी को भी ग्रामीण विकास से जोड़कर गांवों की अर्थव्यवस्था को नई ऊर्जा दी जा सके।


खबरें शेयर करें -