UP: 2 साल से बंधक बना कर रखे गये मजदूरों का रेस्क्यू,,,,,,, पिटबुल कुत्तो से कटवाया, कोड़ों से पिटाई ।

खबरें शेयर करें -

उत्तर प्रदेश   मुजफ्फरनगर जिले में प्रशासन और श्रम विभाग की संयुक्त टीम ने एक झोला बनाने वाली फैक्ट्री पर छापेमारी कर वहाँ चल रहे अमानवीय बंधुआ मजदूरी के बड़े खेल का पर्दाफाश किया है।                                                                                                     इस साहसिक रेस्क्यू ऑपरेशन के जरिए फैक्ट्री की ऊँची दीवारों के पीछे पिछले दो सालों से नरकीय जीवन जी रहे 13 मजदूरों को सुरक्षित आजाद कराया गया। यह खौफनाक मामला तब सामने आया जब एक मजदूर किसी तरह सुरक्षाकर्मियों को चकमा देकर वहाँ से भाग निकला और पुलिस को पूरी आपबीती सुनाई।                                                                            छुड़ाए गए मजदूरों ने आरोप लगाया कि उन्हें अच्छी नौकरी का लालच देकर यहाँ लाया गया था, लेकिन आते ही उनके मोबाइल और आधार कार्ड छीनकर उन्हें बाहरी दुनिया और परिवार से पूरी तरह काट दिया गया। मजदूरों को डराने और भागने से रोकने के लिए परिसर में खूंखार पिटबुल कुत्ते पाले गए थे, और विरोध करने पर उन्हें केवल 24 घंटे में एक बार सूखी रोटी देकर लाठियों-कोड़ों से बेरहमी से पीटा जाता था।                                             रेस्क्यू किए गए मजदूर हरियाणा, पंजाब, बिहार और नेपाल जैसे अलग-अलग क्षेत्रों के रहने वाले हैं, जबकि पुलिस ने इस मामले के दो मुख्य आरोपियों, शिवम त्यागी और प्रदीप बालियान को गिरफ्तार कर लिया है।


खबरें शेयर करें -