उत्तराखंड : मानसून की दस्तक, भारी बारिश और तेज हवाओं को लेकर ‘येलो अलर्ट’ जारी।

खबरें शेयर करें -

उत्तराखंड में मानसून का इंतजार खत्म होने वाला है; दक्षिण-पश्चिम मानसून बिहार से आगे बढ़ते हुए अगले दो से तीन दिनों में उत्तर प्रदेश के रास्ते उत्तराखंड की सीमा में दाखिल हो सकता है। इस बीच, मौसम विज्ञान केंद्र ने प्रदेश के कई हिस्सों में खराब मौसम को देखते हुए येलो अलर्ट जारी किया है।                                            रिपोर्ट के मुताबिक, 29 जून को राज्य के पर्वतीय इलाकों में गरज-चमक और आसमानी बिजली के साथ भारी से बहुत भारी बारिश होने की आशंका है। इसके अलावा, पहाड़ी क्षेत्रों में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज झोंकेदार हवाएं चलने का भी अनुमान है।                                                         बागेश्वर, पिथौरागढ़, नैनीताल और चंपावत समेत अन्य पहाड़ी जिलों में हल्की से मध्यम बारिश होने के आसार हैं, जबकि हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर जैसे मैदानी जिलों में भी गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना जताई गई है।


खबरें शेयर करें -