मृतक का ट्रांसफर: लोक निर्माण विभाग की बड़ी लापरवाही।

खबरें शेयर करें -

ऊधमसिंह नगर  लोक निर्माण विभाग (PWD) का एक हैरान करने वाला कारनामा सामने आया है, जहां विभाग ने 28 अप्रैल 2024 को दिवंगत हो चुके कनिष्ठ सहायक सुरेंद्र सिंह का लगातार दो वर्षों से ट्रांसफर लिस्ट में नाम डाल दिया है।                                         इस वर्ष 1 जुलाई को जारी सूची में उनका तबादला थराली से रुद्रपुर किया गया है, जबकि पिछले साल भी उनका ट्रांसफर थराली से हल्द्वानी दिखाया गया था। लापरवाही की हद यह है कि परिजनों द्वारा विभाग को तीन बार लिखित में मौत की सूचना देने और उनकी पत्नी को मृतक आश्रित कोटे के तहत गैरसैंण में नौकरी मिलने के बावजूद विभाग आंखें मूंदकर कागजी खानापूर्ति में जुटा है, जिससे सरकारी कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।


खबरें शेयर करें -