ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न शहर में होने वाले ‘मेलबर्न मीट्स मोदी’ सामुदायिक कार्यक्रम से पहले सोशल मीडिया पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जान से मारने की धमकी मिलने का गंभीर मामला सामने आया है। यह धमकी फेसबुक पर ‘अबू मुस्तफा’ नामक एक अकाउंट से कमेंट के रूप में दी गई थी, जिसमें कार्यक्रम के दौरान स्टेडियम की छत बंद रखने की चेतावनी देते हुए आपत्तिजनक बातें लिखी गई थीं। इस धमकी भरे संदेश के बाद भारतीय और ऑस्ट्रेलियाई सुरक्षा एजेंसियां पूरी तरह अलर्ट मोड पर आ गई हैं। ऑस्ट्रेलियाई फेडरल पुलिस (AFP) ने तत्परता दिखाते हुए संदिग्ध फेसबुक अकाउंट से जुड़े आईपी (IP) एड्रेस की पहचान कर ली है और मामले की गहराई से जांच कर रही है। 9 जुलाई को मेलबर्न के मार्वल स्टेडियम में होने वाले इस बड़े आयोजन को देखते हुए वीआईपी सुरक्षा प्रोटोकॉल के तहत पीएम मोदी की सुरक्षा व्यवस्था की कड़े स्तर पर समीक्षा की गई है।
PM मोदी के मेलबर्न दौरे से पहले मिली जान से मारने की धमकी,,,, सुरक्षा एजेंसियां सतर्क।
