लालकुआं रफ्तार के जुनून ने एक और हंसते-खेलते परिवार की खुशियां उजाड़ दीं। लालकुआं और हल्दूचौड़ के बीच ‘बबूर गुमटी’ के पास एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा सामने आया है। यहां हाईवे पार कर रहे 44 वर्षीय प्रेम सिंह को हल्द्वानी की ओर से आ रहे एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि प्रेम सिंह ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।
टक्कर मारकर भागने वाले वाहन की नंबर प्लेट टूटकर मौके पर ही गिर गई, जो अब पुलिस के लिए सबसे बड़ा सुराग है।
हादसे की खबर मिलते ही मृतक के परिजन मौके पर पहुंचे। सड़क पर लहूलुहान शव को देख परिवार में चीख-पुकार मच गई।
प्रत्यक्षदर्शियों ने तुरंत 112 और 108 को सूचना दी, जिसके बाद पुलिस ने शव को औपचारिकता और मृत्यु की पुष्टि के लिए हल्द्वानी के डॉ. सुशीला तिवारी चिकित्सालय भिजवाया।
