हरिद्वार में दोस्त से मिलने आए युवक को ‘लव जिहाद’ के आरोप में भीड़ ने बेरहमी से पीटा, पुलिस जांच में जुटी।

खबरें शेयर करें -

उत्तराखंड के हरिद्वार जनपद स्थित कनखल थाना क्षेत्र (गणपति धाम) में इंसानियत को झकझोर देने वाली एक शर्मनाक घटना सामने आई है, जहाँ हरियाणा के करनाल निवासी शादाब नाम के युवक को उसकी महिला मित्र से मिलने आने पर कुछ लोगों ने ‘लव जिहाद’ का आरोप लगाकर बेरहमी से पीट दिया।                                                 पीड़ित युवक और युवती अलग-अलग समुदाय से हैं और कई सालों से एक-दूसरे को जानते थे। प्रत्यक्षदर्शियों और सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के मुताबिक, भीड़ ने मारपीट के बाद युवक के गले में कुत्ते का पट्टा बांधकर उसे सड़क किनारे एक खंभे से लटका दिया, जिससे उसका सिर फट गया और वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुँची कनखल थाना पुलिस ने घायल युवक को भीड़ से सुरक्षित बाहर निकाला और उसे प्राथमिक उपचार के लिए भेजा।                                                    फिलहाल, पीड़ित युवती की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात हमलावरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है और सीसीटीवी फुटेज व वायरल वीडियो के आधार पर आरोपियों की पहचान कर सख्त कानूनी कार्रवाई करने में जुटी है।


खबरें शेयर करें -