भवाली: व्यापार मंडल अध्यक्ष नरेश पांडे को , दुष्कर्म और अन्य गंभीर आरोपों में 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया।

खबरें शेयर करें -

नैनीताल  भवाली व्यापार मंडल के अध्यक्ष नरेश पांडे को पुलिस ने दुष्कर्म, जबरन गर्भपात और मारपीट जैसे गंभीर आरोपों के तहत गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहाँ से उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। करीब दो महीने पहले एक छात्रा ने उन पर शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने और गर्भपात कराने का मामला दर्ज कराया था।                                            शुरुआती जांच में पुख्ता सबूत न होने और पीड़िता के बयान बदलने के कारण उन्हें छोड़ दिया गया था, लेकिन अग्रिम जमानत याचिका खारिज होने के बाद वे फरार हो गए थे। इसी बीच, नैनीताल की एक अन्य युवती ने भी उन पर हल्द्वानी के एक होटल में दुष्कर्म और मारपीट का नया आरोप लगाया, जिसके बाद पुलिस ने मामले में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 64 और 226 जोड़कर उन्हें उनके घर से हिरासत में लिया।                                गिरफ्तारी के दौरान आरोपी ने कथित तौर पर बॉडी वॉश पी लिया, जिसके बाद डॉक्टर से उनकी सेहत सामान्य होने की पुष्टि कराने के बाद ही पुलिस उन्हें कोर्ट ले गई। हालांकि, आरोपी के परिजनों ने फेसबुक लाइव के जरिए पुलिस पर अभद्रता के आरोप लगाए हैं, पर इस संबंध में कोई लिखित शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है।


खबरें शेयर करें -