पानी के विवाद में भाजपा नेता की हत्या, गुस्साए लोगों ने किया पथराव।

खबरें शेयर करें -

उत्तराखंड के विकासनगर (देहरादून) अंतर्गत सहसपुर कोतवाली क्षेत्र के बैरागीवाला गाँव में पानी को लेकर शुरू हुआ मामूली विवाद एक बड़ी त्रासदी में बदल गया। शनिवार शाम दो पक्षों के बीच गहराए इस विवाद के बाद, बड़ी संख्या में लोगों ने लाठी-डंडों, हथौड़ों और धारदार हथियारों से लैस होकर भगवत प्रसाद के घर पर धावा बोल दिया। इस हिंसक हमले में भाजपा ओबीसी मोर्चा के जिला सोशल मीडिया सह-संयोजक विनोद कुमार की जान चली गई, जबकि उनके भाई अशोक कुमार, राजेश और भाभी सुषमा गंभीर रूप से घायल हो गए। भाजपा नेता की हत्या की खबर फैलते ही पूरे इलाके में माहौल बेहद तनावपूर्ण हो गया। आक्रोशित ग्रामीणों ने आरोपियों के घरों पर जमकर पथराव, तोड़फोड़ की और कुछ संपत्तियों को आग के हवाले भी कर दिया। इस मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने 12 नामजद आरोपियों सहित कई अन्य अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।


खबरें शेयर करें -