दाऊद इब्राहिम ने कोई बम धमाका नहीं किया, वो आतंकवादी नहीं है…… ममता कुलकर्णी।

पूर्व  बॉलीवुड एक्ट्रेस ममता कुलकर्णी एक बार फिर चर्चा में आई हैं. 2025  की शुरुआत में वो किन्नर अखाड़े की महामंडलेश्वर बनीं. पर ममता के महामंडलेश्वर बनने पर विवाद हो गया। जिसके बाद उन्हें अखाड़े से निकाला गया.                                                      आजकल ममता कुलकर्णी का  एक वीडियो  वायरल हो रहा है. जिसमें वो कहती नज़र आ रही है कि  ‘मेरा दाऊद इब्राहिम से कोई लेना-देना नहीं है. किसी एक का नाम जरूर था. लेकिन आप देखिए, उसने देश के अंदर कोई बॉम्ब ब्लास्ट या एंटी नेशनल चीजें नहीं की थी. मैं उसके साथ तो नहीं हूं, लेकिन वो कोई आतंकवादी नहीं है. आपको फर्क समझ में आना चाहिए. आप जब दाऊद का नाम लेते हैं, जिसके साथ मेरा नाम जुड़ा है, उसने मुंबई में कभी बॉम्ब ब्लास्ट नहीं किया है. कभी सुना है ? मैं दाऊद से कभी मिली भी नहीं.’                                                      ममता कुलकर्णी की इन बातों को किस परिप्रेक्ष्य में देखा जाए ये फिलहाल समझना मुश्किल है ।                                           एक्ट्रेस ममता के जीवन में कई उतार चढ़ाव आए . उनके ऊपर 2000 करोड़ रुपये की ड्रग्स तस्करी का आरोप भी लगा,  मीडिया में खबरें ये भी थीं कि ममता ने ड्रग माफिया विक्की गोस्वामी से शादी की है . इन्हीं अफवाहों के चलते ममता को देश छोड़कर जाना पड़ा था।