लालकुआं बहुचर्चित मदरसन कंपनी में पिछले कुछ दिनों से चल रहे श्रमिकों और प्रबंधन के बीच लंबा गतिरोध आखिरकार समाप्त हो गया है।
जानकारी में मालूम हुआ है कि जिला प्रशासन, श्रम विभाग और नैनीताल पुलिस की संयुक्त मध्यस्थता से मंगलवार को समाधान निकल आया और श्रमिकों ने अपना अनशन खत्म कर काम पर लौटने का फैसला किया।
पिछले कुछ दिनों से लगातार कई दौर की बातचीत के बाद आज मंगलवार को प्रशासन, प्रबंधन और श्रमिकों के बीच सहमति बनी।
बताया जा रहा है कि कुल 14 मांगों में से 12 मांगें तुरंत मान ली गईं हैं। और बाकी 2 मांगों पर शासन स्तर पर सकारात्मक आश्वासन मिला है।
नैनीताल SSP डॉ. मंजुनाथ टीसी ने इस घटना पर विशेष नज़र बनाई हुई थी। और SSP ने श्रमिकों के संयम और अनुशासन की सराहना की। उन्होंने कहा प्रदर्शन के दौरान श्रमिकों ने शांति बनाए रखी और कानून-व्यवस्था बिगड़ने नहीं दी।
पुलिस का कहना है कि,,,,,,हिंसा भड़काने वालों पर सख्ती के साथ साथ नज़र रखी जाएगी। श्रमिक आंदोलन की आड़ में माहौल बिगाड़ने की कोशिश करने वाले बाहरी तत्वों को बख्शा नहीं जाएगा।
पुलिस के अनुसार,,,,,तोड़फोड़, आगजनी और हिंसा की साजिश नाकाम किया गया साथ ही 20-30 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ है जिसमें पुलिस कार्य में बाधा और मजदूरों को भड़काने के आरोप है।
पुलिस प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए कहा है,,,,,औद्योगिक क्षेत्रों में अशांति फैलाने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। और उपद्रवियों के खिलाफ गुंडा एक्ट और गैंगस्टर एक्ट के तहत भी कार्रवाई की तैयारी है।
