हल्द्वानी के दमुवाढूंगा क्षेत्र में पिछले 4-5 दिनों से बरसाती नाले के रास्ते 7 से 8 हाथियों का झुंड रात के समय रिहायशी इलाकों में दाखिल हो रहा है, जिससे स्थानीय लोगों में डर का माहौल बना हुआ है। रविवार रात भी झुंड ने वार्ड नंबर 37 हल्दीखाल में एक किसान के खेत में घुसकर धान की फसल को पूरी तरह रौंद दिया, जिसके बाद सूचना मिलने पर सोमवार को पहुंची वन विभाग की टीम ने स्थिति का निरीक्षण किया और ग्रामीणों ने हाथियों की रोकथाम के लिए सख्त कदम उठाने की मांग की।
हल्द्वानी: दमुवाढूंगा इलाके में दिखाई दिए हाथी,फसलों को पहुंचाया नुकसान,,,,
