रसगुल्ले के डिब्बे में छुपाकर ले जा रहा था स्मैक, लालकुआं पुलिस ने किया गिरफ्तार।

खबरें शेयर करें -

नैनीताल के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) डॉ. मंजूनाथ टीसी के निर्देश पर जिले में अवैध शराब और नशे के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में एसपी हल्द्वानी मनोज कुमार कत्याल और सीओ लालकुआं अमित कुमार सैनी की देखरेख में पुलिस टीम संदिग्ध वाहनों और व्यक्तियों की चेकिंग कर रही थी।

तभी बिंदुखत्ता पुलिस टीम ने 8 जून 2026 को गश्त के दौरान गांधीनगर प्रथम (लालकुआं) की टूटी पुलिया के पास से हरिशंकर बोरा उर्फ गुड्डू नाम के एक युवक को पकड़ा। तलाशी लेने पर उसके पास मौजूद रसगुल्ले के प्लास्टिक डिब्बे के अंदर, पारदर्शी पन्नी में छुपाई गई 7.35 ग्राम स्मैक बरामद हुई।

पूछताछ में आरोपी ने कुबूल किया कि उसने यह स्मैक ‘सुंदर’ नाम के व्यक्ति से ₹3,500 प्रति ग्राम के हिसाब से खरीदी थी और वह इसे स्थानीय लड़कों को बेचने जा रहा था। पुलिस ने दोनों के खिलाफ लालकुआं थाने में NDPS एक्ट (FIR No. 86/26) के तहत केस दर्ज कर लिया है और आरोपी को कोर्ट में पेश किया जा रहा है। इस कार्रवाई को प्रभारी निरीक्षक बृजमोहन सिंह राणा के नेतृत्व वाली टीम ने अंजाम दिया।


खबरें शेयर करें -