हल्द्वानी मुखानी क्षेत्र में उस वक्त हड़कंप मच गया जब मंगलवार शाम को यहाँ स्थित KVM स्कूल की बहुमंजिला इमारत में अचानक आग भड़क उठी। आग इतनी विकराल थी कि इसकी लपटें और धुएं का गुबार दूर-दूर तक दिखाई दे रहा था, जिससे स्थानीय लोगों में दहशत फैल गई।
इस हादसे में स्कूल परिसर में खड़ी तीन बसें पूरी तरह आग की चपेट में आ गईं, जिससे भारी नुकसान का अनुमान है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और अग्निशमन विभाग की टीमें दमकल की गाड़ियों के साथ मौके पर पहुँचीं और देर रात तक राहत एवं बचाव कार्य जारी रहा। गनीमत रही कि स्कूल बंद होने के कारण परिसर में कोई बच्चा या कर्मचारी मौजूद नहीं था, जिससे एक बड़ी अनहोनी होने से बच गई। प्रशासन द्वारा आग लगने के कारणों की जांच और नुकसान का आकलन किया जा रहा है।
