नौतपा का प्रकोप शुरू: उत्तर और मध्य भारत में भीषण लू, पहाड़ों पर राहत।

खबरें शेयर करें -

नई दिल्ली: देश में आज (25 मई 2026) से साल के सबसे गर्म नौ दिनों यानी ‘नौतपा’ की शुरुआत हो चुकी है। मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने उत्तर-पश्चिम और मध्य भारत के लिए अत्यधिक गर्मी और गंभीर हीटवेव का ‘रेड और ऑरेंज अलर्ट’ जारी किया है। दिल्ली-NCR, उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान और मध्य प्रदेश के कई इलाकों में तापमान 50°C के करीब पहुँचने की आशंका है।

उत्तराखंड में मौसम के दो रंग

उत्तराखंड में इस समय मौसम का ‘डबल अटैक’ देखने को मिल रहा है:

मैदानी क्षेत्र: देहरादून और हरिद्वार जैसे मैदानी जिलों में सूरज के कड़े तेवरों के कारण भीषण लू (हीटवेव) का प्रकोप रहेगा।

पहाड़ी क्षेत्र: बदलते वायुमंडलीय दबाव के कारण पहाड़ी अंचलों में बारिश होने की संभावना है, जिससे वहाँ के लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी।

मौसम विभाग का अनुमान: स्थानीय गर्म हवाओं और वायुमंडलीय बदलावों के कारण मैदानी और पहाड़ी क्षेत्रों के तापमान में यह बड़ा अंतर देखने को मिल रहा हैं।


खबरें शेयर करें -