काशीपुर काशीपुर-मुरादाबाद मार्ग पर सरवरखेड़ा ओवरब्रिज के नीचे सोमवार शाम एक बड़ा हादसा टल गया। ठाकुरद्वारा से अपने घर लौट रहे कुंडा थाना क्षेत्र के ग्राम बैलजूड़ी निवासी गौरव जोशी की चलती कार में अचानक अज्ञात कारणों से भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग की लपटों ने पूरी गाड़ी को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। हालांकि, चालक गौरव ने सूझबूझ और तत्परता दिखाते हुए समय रहते चलती कार से कूदकर अपनी जान बचाई। हादसे के कारण सड़क पर भारी भीड़ जमा हो गई और कुछ देर के लिए यातायात भी प्रभावित रहा। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पाया।
काशीपुर: चलती कार बनी आग का गोला, चालक ने कूदकर बचाई जान।
