हल्द्वानी: मिनी स्टेडियम के पास शॉर्ट-सर्किट की घटना पर समाजसेवियों ने दिखाई त्वरित सूझबूझ।

खबरें शेयर करें -

हल्द्वानी के बद्रीपुरा स्थित मिनी स्टेडियम के पास एक बड़ा हादसा होने से उस वक्त बाल-बाल टल गया, जब स्थानीय समाजसेवियों की सजगता और त्वरित सूझबूझ ने एक संभावित बड़ी अनहोनी को समय रहते टाल दिया।

दरअसल,  समाजसेवी विशाल वर्मा अपनी धर्मपत्नी व पूर्व पार्षद प्रत्याशी अंजलि वर्मा और सुपुत्री तनीषा के साथ नैनीताल रोड से होते हुए अपने निवास की ओर लौट रहे थे, तभी अचानक उनकी नजर बिजली के खंभे पर हो रहे भयानक शॉर्ट-सर्किट पर पड़ी। खतरे की गंभीरता और भयावहता को तुरंत भांपते हुए उन्होंने बिना एक पल गंवाए न केवल बिजली विभाग के संबंधित अधिकारियों को इस बात की तत्काल जानकारी दी, बल्कि सड़क के दोनों ओर से आ रहे दुपहिया और चौपहिया वाहनों को बीच रास्ते में ही रुकवा दिया ताकि कोई भी राहगीर इसकी चपेट में न आ सके।

इसके साथ ही उन्होंने आपातकालीन नंबर 112 पर कॉल करके दमकल विभाग को सूचित किया, जिसके बाद मात्र 10 मिनट के भीतर मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने मुस्तैदी से आग पर पूरी तरह काबू पा लिया।


खबरें शेयर करें -