उत्तराखंड CM पुष्कर सिंह धामी ने अल्मोड़ा के गरुड़ाबाज मैदान में लोकपर्व ‘हरेला’ के शुभ अवसर पर पर्यावरण और जन-सरोकारों से जुड़े दो बड़े अभियानों का शुभारंभ किया। राज्य स्तरीय वृहद पौधरोपण कार्यक्रम “एक पेड़ माँ के नाम” के तहत मुख्यमंत्री ने स्वयं पौधा लगाकर प्रदेशवासियों से प्रकृति संरक्षण का सामूहिक संकल्प लेने की भावुक अपील की। इसके साथ ही, “जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार” अभियान के जरिए उन्होंने शासन-प्रशासन को सीधे जनता से जोड़ा। इस भव्य आयोजन में जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों और स्थानीय जनता की भारी मौजूदगी रही, जहां मुख्यमंत्री ने विभिन्न सरकारी विभागों के स्टालों का बारीकी से निरीक्षण किया और आम नागरिकों ने मौके पर ही अनेक जनकल्याणकारी योजनाओं व सरकारी सुविधाओं का भरपूर लाभ उठाया।
अल्मोड़ा : CM धामी ने रोपा पौधा, सरकारी योजनाओं से सीधे जुड़े नागरिक।
