बागेश्वर: सावन के पहले सोमवार मंदिर जा रहा 8 वर्षीय बच्चा नदी के तेज बहाव में बहा।

खबरें शेयर करें -

उत्तराखंड के बागेश्वर जिले में सावन के पहले सोमवार के अवसर पर अपनी मां के साथ मंदिर जा रहा 8 वर्षीय बच्चा, राकेश, नदी के तेज बहाव की चपेट में आकर बह गया। घटना के तुरंत बाद स्थानीय प्रशासन और आपदा प्रबंधन टीम को अलर्ट पर रखा गया है, जो लगातार राहत और खोजबीन अभियान चला रही हैं। हालांकि, अभी तक मासूम का कोई सुराग नहीं मिल पाया है।                          इस दर्दनाक हादसे के बाद से पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है और हर कोई बच्चे के सकुशल मिलने की प्रार्थना कर रहा है।


खबरें शेयर करें -