नई दिल्ली: जंतर-मंतर पर पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच हुई तीखी झड़प के दौरान कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रवक्ता विजेता दहिया का पास के एक मॉल में बर्गर खाते हुए वीडियो तेजी से वायरल हो गया, जिसे लेकर विवाद खड़ा हो गया। वायरल क्लिप में कुछ युवा उनसे सवाल करते दिख रहे थे कि जब आंदोलनकारी पुलिस की लाठियों और कार्रवाई का सामना कर रहे हैं, तब वे मॉल में बर्गर का आनंद ले रहे हैं। इस असंवेदनशील आचरण को अपने आंदोलन के सिद्धांतों व मूल्यों के विपरीत बताते हुए, CJP ने कड़ा संज्ञान लिया और विजेता दहिया को तत्काल प्रभाव से प्रवक्ता पद से हटाने के साथ-साथ उनकी सभी आधिकारिक जिम्मेदारियों से मुक्त कर दिया।
बर्गर विवाद के चलते काकरोच जनता पार्टी ने प्रवक्ता विजेता दहिया को पद से हटाया।
