वुडलैंड्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल में कारगिल विजय दिवस श्रद्धापूर्वक मनाया गया,,,,,

खबरें शेयर करें -

हिम्मतपुर तल्ला स्थित वुडलैंडस सीनियर सेकेंडरी स्कूल, में कारगिल विजय दिवस के अवसर पर एक प्रेरणादायक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने देश के वीर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके अदम्य साहस, वीरता एवं राष्ट्रभक्ति को नमन किया।

कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने कारगिल युद्ध के वीर सैनिकों के बलिदान पर आधारित भाषण, कविता एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ दीं। शिक्षकों ने विद्यार्थियों को कारगिल विजय दिवस के महत्व से अवगत कराते हुए बताया कि हमारे सैनिकों के त्याग और पराक्रम के कारण ही देश सुरक्षित है।

विद्यालय प्रबंधन ने सभी विद्यार्थियों से देश के वीर जवानों के आदर्शों का अनुसरण करने तथा राष्ट्र के प्रति अपने कर्तव्यों का ईमानदारी से पालन करने का संकल्प लेने का आह्वान किया। कार्यक्रम का समापन दो मिनट का मौन रखकर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करने के साथ हुआ।


खबरें शेयर करें -