पिथौरागढ़, भैंसखाल : भारी मलबा जमा होने और झील/डैम जैसे हालात बनने के बाद प्रशासन ने पोकलैंड मशीनें तो तैनात कर दी हैं, लेकिन नालों और जलभराव वाले स्थलों से मलबे की सफाई का काम निरंतर न होकर आधा-अधूरा ही छोड़ दिया गया है। बारिश का मौसम होने के कारण पूर्व में जमा मलबे के साथ अब फिर से पानी और गाद का खतरा मंडराने लगा है। प्रदेश के मुख्यमंत्री द्वारा की गई स्थायी तटबंध की घोषणा और DPR तैयार होने के बावजूद सालों से काम अधर में लटका हुआ है। प्रशासनिक उपेक्षा से नाराज ग्रामीणों, महिला शक्ति और युवाओं के साथ मिलकर ग्राम प्रधान भैंसखाल ने संबंधित विभाग को कार्य निरंतर जारी रखने के लिए कहा है। उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही झील का सुरक्षित जल निकासी द्वार और तटबंध का निर्माण कार्य बिना रुकावट के पूरा नहीं किया गया, तो समस्त ग्रामवासी उग्र धरना प्रदर्शन के लिए बाध्य होंगे।
पिथौरागढ़: मशीनें तैनात फिर भी अटका काम,भैंसखाल में नाले और डैम की सफाई ठप होने से ग्रामीणों में रोष, ग्राम प्रधान ने दी धरना प्रदर्शन की चेतावनी।
