4 श्रद्धालुओं की नहर में डूबने से दर्दनाक मौत।

हरिद्वार कांवड़ यात्रा के दौरान हरिद्वार से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है, जहाँ ज्वालापुर के जटवाड़ा पुल के पास गंगनहर के तेज बहाव में फंसकर चंडीगढ़ के चार नाबालिग श्रद्धालुओं की जान चली गई। हरकी पैड़ी से गंगाजल लेकर लौट रहे करीब 20 कांवड़ियों के दल में से एक किशोर अनधिकृत स्थान पर नहाने उतरा था। वह जैसे ही गहरे पानी और दलदल में फंसकर डूबने लगा, उसे बचाने के लिए उसके तीन अन्य साथी भी नहर में कूद पड़े, लेकिन दुर्भाग्य से चारों ही तेज धारा की चपेट में आ गए। सूचना मिलते ही जल पुलिस, SDRF और स्थानीय प्रशासन ने सर्च ऑपरेशन चलाकर चारों के शव बरामद किए।                                     मृतकों की पहचान शिवांशु, नीतीश, भरत और रोहित के रूप में हुई है। पुलिस और प्रशासन (एसपी सिटी अभय प्रताप सिंह) ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे चेतावनी बोर्डों को नजरअंदाज न करें और केवल अधिकृत तथा सुरक्षित घाटों पर ही स्नान करें।