दिल्ली संसद परिसर के मकर द्वार के बाहर उस समय हंगामा देखने को मिला जब एक पत्रकार ने राहुल गांधी से एक तीखा सवाल पूछ लिया। हाल ही में 20 जुलाई की हिंसा में घायल हुए दिल्ली पुलिसकर्मियों के परिजनों ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर संसद में अपनी आवाज उठाने की मांग की थी। जब पत्रकार ने नेता प्रतिपक्ष से पूछा कि क्या विपक्ष इन परिवारों की चिंताओं को संसद में उठाएगा, तो राहुल गांधी भड़क गए। उन्होंने सवाल का सीधा जवाब देने के बजाय पत्रकार से उल्टे पूछा, “क्या आप बीजेपी से हैं?” और बिना कोई स्पष्टीकरण दिए चुपचाप आगे निकल गए।
संसद परिसर में पत्रकार से उलझे राहुल गांधी: घायल पुलिसकर्मियों के सवाल पर बोले,,,,, ‘क्या आप BJP से हैं ?’
