जंतर-मंतर पर छात्र आंदोलन के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ अभद्र भाषा का इस्तेमाल करने वाली 15 वर्षीय नाबालिग लड़की को राहत मिल गई है।
सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद लड़की ने सार्वजनिक रूप से माफी मांगते हुए कहा था कि वह दूसरों के प्रभाव में आ गई थी। प्रधानमंत्री मोदी ने भी “भटके हुए बच्चों” के प्रति नरमी दिखाते हुए उन्हें माफ करने की अपील की थी, जबकि लड़की की मां ने भी FIR वापस लेने की गुहार लगाई थी। इसके बाद दिल्ली पुलिस ने नोएडा से ट्रांसफर होकर आई ‘जीरो FIR’ पर आगे की कानूनी कार्यवाही न करने का फैसला लिया है।
